Deendayal Lado Lakshmi Yojana Registration – हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के लाभ राज्य की लाखों महिलाओं को मिलने वाला है। सरकार ने ऑफिशियल पोर्टल और ऐप भी लॉन्च कर दिया है। बता दें सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए योजना को लागू किया है।
अगर आप हरियाणा राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाएं है तो ये खबर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होने वाली है। हम इस लेख में आपको लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी समस्त जानकारी देने वाले है।
इस पोस्ट में हम आपको लाडली बहना योजना की संपूर्ण जानकारी देने वाले है जैसे कि लाडो लक्ष्मी योजना क्या है, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, उद्वेश्य, आवेदन कैसे करें आदि समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिरी तक जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें – पीएम किसान योजना 21वीं किस्त कब जारी होगी
Deendayal lado lakshmi yojana registration Kya Hai
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं को सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में जमा की जाएगी। पात्र महिलाएं ऑफिशियल पोर्टल या ऐप के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Deendayal lado lakshmi yojana registration Objective
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है और इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। जिन महिलाओं के पास कोई भी आय का साधन नहीं है। उनके लिए यह योजना एक वरदान होगी।
Deendayal lado lakshmi yojana registration Eligibility
- महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के पारिवारिक आय 1 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के पास योजना संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी अन्य संस्थाओं में कार्यकर्ता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- अगर महिला किसी अन्य योजन से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर महिला किसी अन्य राज्य से रहने हरियाणा आई है तो उसके पति का हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए जो कम से कम 15 साल का हो।
Deendayal lado lakshmi yojana registration Benefits
लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के प्रतिमाह ₹2100 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी यह राशि सरकार द्वारा डीबीटी में माध्यम से सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल महिला अपने निजी खर्चे में कर सकती है। इससे महिलाओं के आर्थिक जीवन में सुधार आयेगा और महिलाओं को समाज में बराबर का सम्मान मिलेगा इसके अलावा परिवार की आय में महिला का बराबर का योगदान होगा।
Deendayal lado lakshmi yojana registration Documents
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है। जैसे कि
- स्वयं और परिवार के सदस्यों के आधार नंबर
- निवास का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- एचकेआरएन आईडी (हरियाणा कौशल रोजगार निगम)
- बिजली कनेक्शन का विवरण
- वाहन स्वामित्व जानकारी
- बैंक के खाते का विवरण
Deendayal lado lakshmi yojana registration Kaise Kare
Lado Lakshmi Yojana में आवेदन करने के लिए आपको 6 स्टेप को फिल करना होगा जैसे कि नीचे बताया गया है।
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Deendayal Lado Lakshmi Yojana App डाउनलोड करें।
- इसके बाद ऐप को ओपन करे और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
- जैसे ही आप ऐप में लॉगइन करते है आपके सामने ऐप का डैशबोर्ड कुछ इस प्रकार देखने को मिलेगा जैसे कि नीचे दर्शाया गया है।
- इसके बाद Apply For Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे अगर आप विवाहित है तो विवाहित का चयन करे वरना अविवाहित का चयन करें और Next बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर आ जायेगा जैसे कि नीचे दर्शाया गया हैं।
- फॉर्म को फिल करने के लिए आपको 6 चरणों को पूरा करना होगा।
चरण 1- सबसे पहल आपको विवाहित या अविवाहित का चयन करना है। इसके बाद आपको बताना है कि क्या आप हरियाणा के निवासी हो या नहीं, इसके बाद क्या आपको निवासी प्रमाण पत्र जारी किया गया है। और Next के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपसे आधार कार्ड नंबर मांगा जाएगा आधार कार्ड के नंबर को फिल करे और ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।
चरण 2 – दूसरे चरण में आपको अपने पते का विवरण फिल करना है। इसमें अपने राज्य, जिले, ब्लॉक , गांव का चयन करे और आगे बढ़े।
चरण 3 – तीसरे चरण में अपनी फैमिली विवरण भरे अगर आप शादी शुदा है तो अपने सुसराल के फैमिली विवरण भरे अगर आप अविवाहित है तो अपने भाई और बहनों का विवरण भरे।
चरण 4 – चौथे चरण में अपने परिवार या अपनी मासिक आय का विवरण भरे। आपके परिवार में कितने सदस्य कमाते है आपके पति की कितनी इनकम है।
चरण 5 – पांचवे चरण में अपनी बैंक विवरण भरे जैसे कि बैंक का पता, बैंक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड आदि और आगे बढ़े।
चरण 6 – इसमें अपना फोटो क्लिक करे यह फोटो लाइव फोटो होने है। इसके बाद फॉर्म को चेक करे अगर कोई जानकारी गलत भरी है तो तुरंत ठीक करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
आपकी फोन स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा लिखकर रखे या फिर रशीद प्रिंट करें। इसके प्रकार आप आसानी से लाडो लक्ष्मी योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Deendayal lado lakshmi yojana registration Website
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
ऐप डाउनलोड | यहां क्लिक करें |
निर्देश – इस लेख को जानकारी उपलब्ध करने के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या योजना संबंधित विभाग में जाकर संपर्क करें।