E Shram Card Benefits List: ई श्रम कार्ड से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

WhatsApp Chennal Join Now
Telegram Group Join Now

E Shram Card Benefits List – ई श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है इस योजना के तहत जो श्रमिक अपना पंजीकरण ई श्रम पोर्टल पर करता है उससे सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजना का लाभ उठाने की पात्रता मिलती है। सरकार ने बहुत सारी ऐसी योजना शुरू की जिनका लाभ सिर्फ श्रमिक लोग ही ले सकते है। जिन लोगों ने ई श्रम कार्ड बनवा लिया है लेकिन उन्हें ई श्रम कार्ड के फायदे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

उन्हें नहीं पता कि वह इस कार्ड से कौन कौन सी योजनाओं का लाभ ले सकते है। आज हम आपको इस बारे में समस्त जानकारी देने वाले है इसके अलावा कार्ड से कौन कौन सी योजना का लाभ मिल सकता है उन सभी योजना की लिस्ट भी उपलब्ध करेंगे इसके लिए आपको हमारे साथ अंत तक बने रहना है। तो चलिए जानते है।

आयुष्मान कार्ड योजना

आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में सभी जानते है। जिन परिवारों को आयुष्मान लिस्ट में शामिल किया गया है और जिसने भी आयुष्मान कार्ड बनवाया है। वह व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के माध्यम से योजना में शामिल किसी भी निजी अस्पताल या सरकारी अस्पताल में 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज करवा सकता है। इलाज के दौरान जो भी खर्चा होगा उसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड को बनाना बहुत ही आसान है आप आयुष्मान पोर्टल पर जाकर आयुष्मान कार्ड बना सकते है। इसके लिए आपका नाम आयुष्मान लिस्ट में होना चाहिए।

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

इस योजना के तहत छात्रों को शिक्षा हेतु वित्तीय प्रोत्साहन सहायता प्रदान की जाती है यह सहायता कक्षा 1 से लेकर डिग्री पूरी होने तक मिलती है। सभी कक्षाओं में अलग अलग प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है।

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना

इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता 1 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक दी जाती है। जो महिला श्रमिक वर्ग में आती है उन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। जब महिला गर्भावस्था में होती है तब इस योजना में आवेदन कर योजना का लाभ ले सकती है।

अन्य योजनाएं

अटल आवासीय विद्यालय योजना
आवासीय विद्यालय योजना
कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
कन्या विवाह सहायता योजना
शौचालय सहायता योजना
आपदा राहत सहायता योजना
महात्मा गाँधी पेन्शन योजना
गम्भीर बीमारी सहायता योजना
निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना
प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना

इन योजनाओं में आवेदन कैसे करें

आप इन सभी योजनाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है। इसके अलावा अपने पास के जन सेवा केंद्र पर जाकर भी आप कुछ योजनाओं में आवेदन करवा सकते है। सभी योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है।

Leave a Comment