Maiya Samman Yojana installment Date: दुर्गापूजा पर 2500 रूपये का उपहार मिलेगा महिलाओं को, जाने पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana installment Date – मईया सम्मान योजना की 14 वीं किस्त जारी हो चुकी है। अगर आप झारखंड राज्य की निवासी महिला है तो यह खबर आपके लिए काफी फायदे की हो सकती है। हेमंत सोरेन की इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिससे महिलाओं के दैनिक जीवन को सरल बनाया जा सके इसके अलावा इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

आज इस लेख में हम आपको मियां सम्मान योजना की किस्त कैसे चेक करें और मियां सम्मान योजना क्या है। इसके अलावा कौन कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। समस्त जानकारी को विस्तार से बताया गया है। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana क्या हैं?

Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 आर्थिक मदद दी जाती है। जिससे महिलाओं के दैनिक जीवन को सरल बनाया जा सके। पात्र महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से योजना में आवेदन कर सकती है।

कौन कौन सी महिलाएं ले सकती है लाभ

  • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य की निवासी महिलाएं ले सकती है।
  • योजना में आवेदन करने वाली आवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास झारखंड सरकार को कोई भी राशन कार्ड होना चाहिए।
  • महिला नीचे स्तर पर जीवन यापन करने वाली या कमजोर वर्ग की होनी चाहिए।
  • महिला के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें आधार कार्ड लिंक होना अत्यंत आवश्यक है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से अधिक अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या किसी भी निजी संस्थानों में कार्यकर्त्र नहीं होना चाहिए।
  • महिला को किसी अन्य योजना से पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो।

2500 रूपये के पेमेंट का स्टेटस कैसे देखें

अगर आप पेमेट का स्टेटस देखना चाहती है तो आप बहुत ही आसानी से देख सकती है। इसके लिए आपको अपनी बैंक में जाना होगा अपनी बैंक से अकाउंट स्टेटमेंट निकवा ले। इसके अलावा नेट बैंकिंग UPI के माध्यम से देख सकती है।

ऑनलाइन पेमेंट देखने के लिए सरकार ने ऑफिशियल पोर्टल भी शुरू किया है। इसके लिए आपको mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यह आप अपने आवेदन की स्थिति और भुगतान की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकती है।

14वीं किस्त का लाभ नहीं मिला तो क्या करें

अगर किसी महिला को 14 वीं किस्त का लाभ नहीं मिला तो क्या करें इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके बैंक खाते में आपका आधार कार्ड लिंक है या नहीं, साथ ही आपके बैंक खाते का डीबीटी सक्रिय होना चाहिए अगर सब कुछ सही है फिर भी किस्त नहीं आ रही है तो योजना संबंधित विभाग में जाकर संपर्क करें। सरकार ने ऑनलाइन शिकायत करने का ऑप्शन दिया है। अपनी शिकायत ऑनलाइन करे वहा आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

और ज्यादा पढ़ें

Leave a Comment