Super 5000 Yojana 2025 – मध्यप्रदेश में चल रही सुपर 5000 योजना जन कल्याण संबल योजना का ही एक हिस्सा है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को जो पहले 5000 हजार छात्रों की लिस्ट में आते है उन्हें सरकार शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मध्यप्रदेश के जो भी छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक लाते है। उन्हें सरकार आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए यह राशि प्रदान करेगी।
इस लेख में हम आपको आज Super 5000 Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि योजना क्या है, पात्रता, फायदे, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करे समस्त जानकारी को जानने के लिए पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़ें।
Super 5000 Yojana क्या हैं
सुपर 5000 योजना जन कल्याण संबल योजना का एक हिस्सा है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के 5000 बच्चों को शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं यह राशि 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दी जाती है। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले वह छात्र जो टॉप 5000 छात्रों की लिस्ट में आते है वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।
Read More – How To Fill the Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 Form
सुपर 5000 योजना से फायदे
- सरकार द्वारा 25,000 की प्रोत्साहन राशि।
- आगे की पढ़ाई हेतु छात्रों को वित्तीय सहायता।
- माता पिता पर पढ़ाई के खर्च में मदद।
- छात्रों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
- छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद।
सुपर 5000 योजना में पात्रता
- श्रमिक परिवारों के वह छात्र जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी है।
- श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे।
- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में पास विद्यार्थी जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करे है।
- मध्यप्रदेश में टॉप 5000 बच्चों की लिस्ट में शामिल छात्र इस योजना में पात्र है।
- छात्र मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल का छात्र होना जरूरी है।
- छात्र के श्रमिक पिता की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सुपर 5000 योजना में आवश्यक दस्तावेज
- छात्र और पिता का आधार कार्ड.
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र.
- पासपोर्ट आकार का फोटो.
- 10वीं/12वीं कक्षा की अंकतालिका
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य